बाढ़ पीडि़तों को 60 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार: भगवान कोटली

सिरसा। युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान कोटली ने प्रदेश सरकार से किसानों की बाढ़ में नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। जारी बयान में कोटली ने कहा कि जिला सिरसा सहित प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर आई बाढ़ से ...

Published

सिरसा। युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान कोटली ने प्रदेश सरकार से किसानों की बाढ़ में नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। जारी बयान में कोटली ने कहा कि जिला सिरसा सहित प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर आई बाढ़ से हजारों एकड़ फसल खराब हो गई है। इस प्राकृ तिक आपदा से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ज्यादातार किसानों ने ठेके पर लेकर फसल की बिजाई की थी। किसानों द्वारा खून-पसीना एक कर तैयार की गई फसल उनकी आंखों के सामने तबाह हो गई। कोटली ने कहा कि फसलों के नष्ट होने के पीछे प्रशासनिक लापरवाही भी जिम्मेदार है।

अगर बरसाती सीजन शुरू होने से पहले तटबंधों को मजबूत किया गया होता, तो इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता। युवा इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि इनेलो ने हमेशा खेती व किसान की भलाई के लिए काम किया है और विपदा की इस घड़ी में इनेलो के कार्यकर्ता निष्ठाभाव से पीडि़तों की मदद में जुटे हुए है।भगवान कोटली ने कहा कि किसानों को इस समय सरकारी मदद की बेहद दरकार है। सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह प्रभावित किसानों की हरसंभव मदद करे और जल्द से जल्द स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दे, ताकि उन्हें कुछ राहत मिले। कोटली ने प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 60 हजार रूपए मुआवजा देने की मांग की।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment