राजकुमार शर्मा बोले- आम आदमी का जीना मुहाल किया सरकार ने

सिरसा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने कहा कि सरकार लोगों को फायदा पहुंचाने का कोई काम नहीं कर रही है। बढ़ती मंहगाई काफी कष्टदायक है। सरकार की नीतियों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान शर्मा ने कहा ...

Published

सिरसा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने कहा कि सरकार लोगों को फायदा पहुंचाने का कोई काम नहीं कर रही है। बढ़ती मंहगाई काफी कष्टदायक है। सरकार की नीतियों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में युवा बेरोजगार हो गए हैं तो कंपनियां आर्थिक तबाही की शिकार हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के नेताओं ने घोषणा की थी कि हम महंगाई कम करेंगे, अच्छे दिन लाएंगे, 15 लाख रुपए आम जनता के खाते में डाले जाएंगे, काला धन वापस लाएंगे, काला धन जमा करने वालों पर कार्रवाई करेंगे लेकिन भाजपा सरकार एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर पाई है।

राजकुमार शर्मा ने कहा कि एक तरफ मंहगाई का बोलबाला है, तो दूसरी तरफ मंदी से देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। दैनिक उपभोग की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता की कमर टूट गई है। गृहणियों को अपना घर चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान एवं कमजोर वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती रही है, लेकिन भाजपा ने हमेशा पूंजीपतियों के हित की बात की है। आम जनता की दुख तकलीफ व समस्याओं से सरकार को कोई सरोकार नहीं। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद तेल के दाम घटाने के बजाए चोरी छिपे बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। शर्मा ने कहा कि भाजपा अब सत्ता में बने रहने का हक खो चुकी है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment