गोपाल व गोविंद की बल्ले बल्ले करवा गए सीएम नायब सैनी 

सिरसा। सिरसा में शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार वीर शांति स्वरूप भट्टी और सभी 32 वार्डो में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। वायु सेना केंद्र में  पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ...

Published

सिरसा। सिरसा में शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार वीर शांति स्वरूप भट्टी और सभी 32 वार्डो में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। वायु सेना केंद्र में  पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री का बुके भेंट कर स्वागत किया और चुनाव को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित अन्य नेता मौजूद थे।

शुक्रवार को सिरसा में आयोजित रोड शो में शामिल होने लिए सीएम वायु सेना केंद्र में पहुंचे । मुख्यमंत्री नायब सैनी का गोपाल कांडा ने स्वागत किया।  गोपाल कांडा ने उन्हें बुके भेंट किए। गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के बीच चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

वायु सेना केंद्र के बाद सीधे मुख्यमंत्री के साथ गोपाल कांडा अनाज मंडी स्थित कांडा एग्रीकल्चर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सभी उम्मीदवारों से मुलाकात की। उसके बाद रोड शो निकाला गया। गोपाल व गोविंद कांडा को पूरी तवज्जो व मान सम्मान देकर मुख्यमंत्री दोनों भाइयों की बल्ले बल्ले करवा गए।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment