सिरसा,23 जुलाई। म्यूजिक सिस्टम बनाने वाली कंपनी आहुजा रेडियोज की ओर से जनता भवन में बीते दिवस एक एग्जीबीशन का आयोजन किया गया। एग्जीबीशन का नाम रखा गया रोड शो ऑफ आहुजा पीए एंड डीजे सिस्टम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पंजाब केसरी हरियाणा ब्यूरो संजय अरोड़ा थे, जबकि भूवन भास्कर खेमका विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथिगणों ने एग्जीबीशन का विधिवत तौर पर शुभारंभ किया। कंपनी के स्थानीय वितरक हरियाणा रेडियो के संचालक अनिल हुडी ने अरोड़ा व खेमका का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यातिथि संजय अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि एग्जीबीशन का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि इसमें प्रदर्शित किए गए उत्पादों के बारे में लोग अच्छे से जानें।
लोगों को प्रदर्शित उत्पादों की खूबियों के साथ इसकी खामियों के बारे में भी खुलकर बताना चाहिए, ताकि कंपनी इसमें सुधार कर सके। अरोड़ा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के इस दौर में गुणवत्ता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। साथ ही बदलते वक्त के साथ तकनीक में भी परिवर्तन आवश्यक हो गया है।
उन्होंने कहा कि मार्किट में वही कंपनी व उत्पाद अपना वर्चस्व स्थापित कर सकता है, जो उपभोक्ताओं की अपेक्षा की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरेगा। कार्यक्रम में गायक विक्रम विक्की ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश सरदाना ने किया। एग्जीबीशन में आहुजा कंपनी ने अपने लेटेस्ट म्यूजिक सिस्टम प्रदर्शित किए, जिसे सभी ने सराहा। कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कौल व ललित माहेश्वरी ने कंपनी के स्पीकर, डीजे सिस्टम आदि उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर शाम मेहता सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे।