डबवाली: डबवाली अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान करने वाले आढ़ती पवन बब्बर की सडक़ हादसे में मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार पत्नी व बेटे की भी मृत्यु हो गई। हादसा चंडीगढ़ से डबवाली लौटते समय पटियाला के पास हुआ। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलने के बाद डबवाली अनाज मंडी में सन्नाटा पसर गया। आढ़तियों ने कारोबार बंद रखा। पोस्टमार्टम के बाद डबवाली पहुंचे। शुक्रवार को डबवाली के राम बाग में अङ्क्षतम संस्कार होगा। डबवाली कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान गौरव मोंगा केअनुसार सडक़ हादसे में पवन बब्बर उनके बेटे व पत्नी की मृत्यु का समाचार सुनने के बाद से मंडी के आढ़तियों का मन दुखी है। शोक के चलते शुक्रवार को अनाज मंडी बंद रखी जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आढ़ती पवन बब्बर अपने बेटे और पत् नी के साथ बीते दिन चंडीगढ़ गए थे। चंडीगढ़ में पवन के समधी की कोठी का मुहूर्त था। मुहूर्त में शामिल होने के बाद वे वीरवार को अपने परिवार के साथ वापस डबवाली आ रहे थे। पटियाला के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में पवन की पत्नी व इकलौते बेटे की भी मौत हो गई। परिवार में पवन की 2 बेटियां जो कि विवाहित है।