- Haryana: केंद्रीय बजट को लेकर क्या बोले भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कबोजBudget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आठवें केंद्रीय बजट को भाजपा के सिरसा जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज ने कल्याणकारी बताया है। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि अब सालाना 12 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। सीनियर सिटीजंस के लिए टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है। अगले साल मेडिकल कॉलेजों में दस हजार ज्यादा सीटें जोड़ी जाएंगी और अगले पांच सालों में 75000 सीटें जोड़ी जाएंगी। कम्बोज ने कहा कि बजट में सरकार ने सभी वर्गों के हित का ध्यान रखा है। सरकार लोगों की सेहत व स्वास्थ्य को लेकर बेहद संजीदा है। बजट में कैंसर की दवाएं सस्ती करने का भी ऐलान किया है। अगले 3 साल में देश के सभी जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया गया है। एमएसएमई के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा। वहीं किसानों के कल्याण के लिए एक कदम और बढ़ाते हुए किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपए कर दी गई है। अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने पर सरकार ने जोर दिया है। शीशपाल कम्बोज ने कहा कि सरकार ने इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत दी है। वे अब पिछले 4 साल का आईटी रिटर्न एक साथ फाइल कर सकेंगे। कम्बोज ने कहा कि कूल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में लगातार पेश किया गया यह तीसरा बजट देश को तरक्की की और नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।
Haryana: केंद्रीय बजट को लेकर क्या बोले भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कबोज
Haryana: केंद्रीय बजट को लेकर क्या बोले भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कबोजBudget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आठवें केंद्रीय बजट को भाजपा के सिरसा जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज ने कल्याणकारी बताया है। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि अब सालाना ...

Published

Follow us on
नॉन स्टाप हरियाणा के नारे पर चलते हुए विकास को गति दे रहे हैं सी.एम. सैनी