सिरसा, 3 सितम्बर,सह। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने सरकार से एसआईटी गठित कर नगरपरिषद व पब्लिक हैल्थ के भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति की जांच करवाए जाने की मांग की है। जारी बयान में शर्मा ने कहा कि इन दोनों विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों ने शहर का बेड़ा गर्क करके रख दिया है। हर साल पैच वर्क व जलनिकासी के नाम पर ये अधिकारी करोड़ों रूपए का गबन कर जाते हैं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं होता। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों विभागों के अधिकारी विकास कार्यों के लिए आई रकम में से 10 पैसा ही खर्च करते हैं और शेष रकम ठेकेदारों के साथ मिलकर डकार जाते हैं। राजकुमार शर्मा ने कहा कि इन भ्रष्ट अधिकारियों का अब सरकारी तनख्वाह से पेट नहीं भरता। सरकारी खजाने का पैसा जनता का है, जिसे ये भ्रष्ट अधिकारी दोनों हाथों से लूट रहे हैं, और सरकार है कि मूकदर्शक बनी हुई हैं। शर्मा ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करती है, जबकि हकीकत में ये दावे दम तोड़ चुके हैं। नगरपरिषद व पब्लिक हैल्थ में किस कद्र भ्रष्टाचार फैला हुआ है, यह जन-जन को पता है। इस दिशा में सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ने सरकार से मांग की कि स्पेशल एसआईटी गठित कर दोनों विभागों के जिम्मेवार अधिकारियों की संपत्ति की जांच करवाई जाए और आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को गिरफ्तार कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाए तथा उनकी संपत्ति अटैच कर गबन की रिकवरी की जाए। राजकुमार शर्मा ने कहा कि अगर ऐसा होगा, तो अन्य भ्रष्ट अधिकारियों में खौफ पैदा होगा और वे जनता के पैसे का गबन करने से पहले सौ बार सोचेंगे।
नगरपरिषद व पब्लिक हैल्थ के भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति जांचे सरकार: राजकुमार शर्मा
सिरसा, 3 सितम्बर,सह। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने सरकार से एसआईटी गठित कर नगरपरिषद व पब्लिक हैल्थ के भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति की जांच करवाए जाने की मांग की है। जारी बयान में शर्मा ने कहा कि इन दोनों विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों ...

Published

Follow us on