सिरसा। भाजपा की दिल्ली में ऐतिहासिक जीत की खुशी में जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर व ढोल की थाप पर नाचकर जश्न मनाया। इस माके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिशपाल कंबोज, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, रोहताश जांगड़ा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिशपाल कंबोज ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठे वादों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तानाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा ने कहा कि यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है, यह पीएम मोदी की गारंटी और विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जमकर जीत का जश्न मनाया।
दिल्ली में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
सिरसा। भाजपा की दिल्ली में ऐतिहासिक जीत की खुशी में जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर व ढोल की थाप पर नाचकर जश्न मनाया। इस माके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिशपाल कंबोज, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, रोहताश जांगड़ा सहित ...

Published

Follow us on
नॉन स्टाप हरियाणा के नारे पर चलते हुए विकास को गति दे रहे हैं सी.एम. सैनी