राष्ट्रीय महासचिव बनने पर शीतल मान ने जताया कुमारी शैलजा जी का आभार।।
बहादुरगढ़, 1अक्टूबर- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज पत्र जारी हरियाणा के बहादुरगढ़ विधानसभा से हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव शीतल मान को किसान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा हैं । श्री सुखपाल सिंह खैरा जी द्वारा जारी इस नियुक्ति पत्र में शीतल मान को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है
नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शीतल मान ने अपने चयन को लेकर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया हैं शीतल मान ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद श्री राहुल गांधी जी और विशेष रूप से राष्ट्रीय महासचिव व सांसद कुमारी शैलजा जी का और किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह खैरा जी, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है और उस पर खरा उतरेंगी। और पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचा कर, किसानों के हकों की लड़ाई लड़ेगी।।
ज्ञात रहे कि पहले शीतल मान 2004 से 2008 तक युवा कांग्रेस व 2018 से 2021 तक प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रह चुकी हैं और 2024 से अब तक हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव के साथ साथ अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी है और पिछले लम्बे समय से पार्टी द्वारा दी गई अनेकों जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं और उनकी छवि जुझारू और ऊर्जावान कार्यकर्ता की रही है। जो जमीनी स्तर पर आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती रहती हैं
बहादुरगढ़ के छोटे से गांव के मध्यम वर्ग (साधारण) गैर राजनैतिक परिवार से हैं। जोकि पार्टी द्वारा दी हुए जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं।। और इनका राजनैतिक सफ़र काबिले तारिफ रहा हैं ।। इनका नाम मेहनती और संघर्षशील नेताओं में शामिल हैं।।
शीतल मान ने इस मौके पर कहा कि आज देश भयंकर संकट के दौर से गुजर रहा है। किसान- मजदूर, महिला, युवा समेत सभी वर्ग सरकार का उत्पीड़न झेल रहे हैं। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर सकती है पर किसान और मजदूरों के कर्जे माफ करने से दूर भाग रही है, देश का अन्नदाता किसान मांगों को लेकर धरनारत है, सरकार उनकी अनदेखी की अन्नदाता का अपमान कर रही है। देर सवेर भाजपा सरकार को किसानों-मजदूरों की बात सुननी ही होगी, कांग्रेस देश के अन्नदाता किसान के साथ आज भी खड़ी है और कल भी खड़ी रहेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक सकती है।