सिरसा। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी होलिका दहन के समय को लेकर संशय पैदा हो गया है। इसका निवारण करते हुए नोहरिया गेट स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अवधेश दीक्षित ने बताया कि रक्षाबंधन एवं होलिका दहन दोनों भद्रा में वर्जित हैं। अर्धरात्रि से पहले होलिका दहन होना चाहिए। इस बार संवत 2081 में 13 मार्च गुरूवार को सुबह 10:41 बजे से रात 11:31 तक भद्रा है। अर्धरात्रि रात 12:37 पर शुरू होगी। इसलिए रात 11:31 से 12:37 के बीच का समय होलिका दहन के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
मंदिर में खेली जाएगी फूलों की होली
एक अन्य जानकारी देते हुए पंडित दीक्षित ने बताया कि हनुमान मंदिर में हर बार की तरह इस बार भी होली उत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत सुबह 9 बजे से मंदिर में भजन कीर्तन शुरू होगा। गनेरीवाला परिवार भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। इस दौरान फूलों की होली भी खेली जाएगी। दोपहर 12 बजे प्रसाद का वितरण होगा। यहां पर रंग गुलाल का इस्तेमाल नहीं होगा। भक्त रंग गुलाल लेकर ना आएं।