43 सालों से सर्दियोंं में बच्चों को जर्सियां बांट रही श्री कृष्ण मानव कल्याण समिति

सिरसा। श्री कृष्णा मानव कल्याण समिति की ओर से एफ  ब्लॉक सिरसा के राजकीय प्राइमरी स्कूल में 75 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सिया वितरित की गई। जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान राजेंद्र बजाज एडवोकेट ने बताया कि जिन उद्देश्यों को लेकर 43 वर्ष पूर्व ...

Published

सिरसा। श्री कृष्णा मानव कल्याण समिति की ओर से एफ  ब्लॉक सिरसा के राजकीय प्राइमरी स्कूल में 75 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सिया वितरित की गई। जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान राजेंद्र बजाज एडवोकेट ने बताया कि जिन उद्देश्यों को लेकर 43 वर्ष पूर्व संस्था के संस्थापक स्वर्गीय भगवान दास बजाज ने संस्था की स्थापना की थी, आज का यह कार्यक्रम इस कड़ी का ही रूप है। प्रधान राजेंद्र बजाज एडवोकेट ने बताया की संस्था पिछले 43 वर्षों से हर साल सर्दियों में अलग-अलग स्कूलों में जाकर जरूरतमंद बच्चों में जर्सियां वितरित करती है। इस सेवा के यज्ञ में संस्था के सभी सदस्य तन-मन-धन से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के सेवा के अन्य कई प्रकल्प भी चल रहे हैं।

संस्था जरूरतमंद लड़कियों के लिए पिछले कई वर्षों से नि:शुल्क सिलाई सेंटर व कंप्यूटर सेंटर भी चला रही है, जहां अब तक हजारों लड़कियां सिलाई व कंप्यूटर सीख कर आत्मनिर्भर बन चुकी है। संस्था समय-समय पर समाज के गरीब तबके के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन भी करती रहती है, ताकि जरूरतमंद रोगी अपना नि:शुल्क इलाज करवा कर स्वस्थ हो सकें। संस्था समय-समय पर गर्मियों के मौसम में ठंडा जल मुहैया करवाने के लिए धर्मार्थ प्याऊ लगवाती रहती है और समय-समय पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी उपलब्ध करवाना, उनकी फीस भरना जैसे पुनीत कार्यों की भी करती रही है। इस अवसर पर रमेश मेहता एडवोकेट, संजीव बजाज, नवीन ग्रोवर, संजय मेहता एडवोकेट, रणजीत सिंह टक्कर, प्रदीप कंबोज एडवोकेट, चंद्रशेखर मेहता, विनीत अरोड़ा, राय साहब बिश्नोई, राजकुमार, मुंशी राम मेहता, विनोद बंसल, अंजू डुमरा, राघव, स्कूल की प्रिंसिपल व स्कूल स्टाफ  का विशेष सहयोग रहा।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment